सोर्स सेग्रिगेशन के तहत स्कूली छात्रों ने चलाया जागरूकता अभियान
रुद्रप्रयाग।देवभूमि खबर। सोर्स सेग्रिगेशन अभियान के तहत राजकीय बालिका इंटर काॅलेज रुद्र्रप्रयाग की स्वयंसेवियों ने नगर क्षेत्र में सफाई अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान स्कूली छात्राओं ने गीले व सूखे कूड़े की जानकारी दी।
रविवार को सोर्स सेग्रिगेशन अभियान के तहत राबाइंका रुद्रप्रयाग के स्वयं सेवियों ने कार्यक्रम प्रभारी अंजू बिष्ट के नेतृत्व में नगर क्षेत्र के अपर बाजार में वृहद सफाई अभियान चलाया। स्कूली छात्राओं ने घर-घर जाकर लोगों को गीले व सूखे कूड़े को अलग-अलग रखने को कहा। उन्होंने जानकारी दी कि कूड़े को अलग-अलग रखा जाय। इसके गंदगी भी नहीं फैलेगी और कूड़े को प्रयोग में भी लाया जा सकता है। इस दौरान योग प्रशिक्षक संतोष बत्र्वाल, चन्द्रप्रकाश सेमवाल, अलंका देवी, अनामिका गैरोला, फरहीन, अंजली नेगी, प्रियंका, राखी, प्रीती, आरती, रीना, नेहा, खुशी, सोनाली सहित कई मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर राइंका अगस्त्यमुनि के एनएसएस स्वयेसेवियों एवं अगस्त्य पब्लिक इण्टर कालेज के छात्रों द्वारा शहर में जागरूकता रैली निकाली। इसके साथ ही स्वयं सेवियों द्वारा घर घर जाकर कूड़ा पृथक्कीकरण की जांच भी की गई। राइंका अगस्त्यमुनि के प्रधानाचार्य जेपी चमोला ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विगत दिनों नोडल अधिकारी एसडीएम रुद्रप्रयाग डीपी सिंह के नेतृत्व में अगस्त्यमुनि में कूड़ा पृथक्कीकरण सप्ताह मनाया गया था, जिसके तहत एनएसएस स्वयं सेवियों द्वारा नगर पंचायत के पर्यावरण मित्रों के सहयोग से घर घर जाकर लोगों को घर में ही कूड़ा पृथक्कीकरण के सम्बन्ध में जागरूक किया गया था। अभियान के तहत जिलाधिकारी के निर्देश पर पुनः घर घर जाकर इस बात का निरीक्षण किया गया कि विगत दिनों चलाये गये अभियान का जनता पर क्या प्रभाव पड़ा है। निरीक्षण के दोरान पाया गया कि अधिकांश जनता अब घर पर ही कूड़ा पृथक कर रही है। जो नहीं कर रहे हैं उन्होंने आज से ही कूड़ा पृथक करने का आश्वासन दिया है। वहीं आज वार्ड छः में निरीक्षण के दौरान एक गृहस्वामी द्वारा स्वयं सेवियों से अभ्रदता भी की गई। इनके द्वारा पहले भी अभद्रता की गई थी। जिसे नजर अन्दाज कर उन्हें समझाने का प्रयास किया गया था। परन्तु आज उनके द्वारा पुनः अभ्रदता किए जाने पर उनकी शिकायत जिलाधिकारी से की गई। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा अग्रिम आदेश तक उनका वेतन रोकेने के निर्देश दिए गये हैं। रैली में कार्यक्रम अधिकारी एसएन सेमवाल, धीर सिंह नेगी, सुरेश मलासी, शैलेश मलासी आदि थे।

