मेट्रोपोलियन क्षेत्र के लिए काम्प्रिहेन्सिव मोबिलिटी प्लान के सम्बन्ध में बैठक

Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक व अधिकारियों के साथ सचिवालय में देहरादून-हरिद्वार-ऋषिकेश मेट्रोपोलियन क्षेत्र के लिए काम्प्रिहेन्सिव मोबिलिटी प्लान के सम्बन्ध में बैठक ली। बैठक में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए हरिद्वार व ऋषिकेश में पर्सनल रेपिड ट्रांजिट योजना की व्यावहारिकता पर चर्चा की गई। पर्सनल रेपिड ट्रांजिट (स्वचालित मार्ग पारगमन) के अन्तर्गत सार्वजनिक परिवहन क्षेत्र में छोटे स्वचालित वाहनों का प्रयोग किया जाता है।

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश व हरिद्वार के लिए पीआरटी पर कार्ययोजना बनाकर अगली बैठक में प्रस्तुत करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून के लिए प्राप्त अन्य प्रस्तावों को भी अगली बैठक में रखा जाए। बैठक में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, सचिव वित्त अमित नेगी, सचिव नितेश झा, सौजन्या, अपर सचिव आशीष श्रीवास्तव व संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles