कांवड़ मेला बैठक का व्यापारियों ने किया बहिष्कार

Spread the love

हरिद्वार।देवभूमि खबर। व्यापार मण्डल के एक गुट ने एक बैठक रानीपुर मोड कार्यालय पर बुलाई गई। बैठक मे काँवड मेला बैठक में नहीं जाने का निर्णय लिया। कहाँ की जिस लोगों का व्यापारियो ने बहिष्कार किया उसको ही बैठक मे बुलाया गया।

बैठक में निर्णय लिया की व्यापारी मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री श्री मदन कोशिक से मिलकर व्यापारी को मेले मे आने वाली समस्याओं के हल के लिए वार्ता करेंगे।
व्यापारियो को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चैधरी ने कहाँ की जो लोग व्यापारियो की ताकत को तोड़ना चाहते है और व्यापारियो ने भी उनका बहिष्कार किया हुआ है। ऐसे लोगो को बैठक में बुलाकर प्रशासन और व्यापारियों का क्या भला होने वाला है ? जो व्यापार मण्डल व्यापारियो की समस्या और आवाज उठाते है उनको दूर रखा जाता है। जिनका कोई वजूद व्यापार मण्डल मे बचा ही नहीं है उनके भरोसे मेला संपन करने के सपने देखे जा रहे है हमारा व्यापार व्यापार मण्डल ऐसे लोगो के साथ मीटिंग नहीं करेगा। जिनको व्यापारियों ने नकार दिया है हम काँवड और कुम्भ मेले मे व्यापारियों को होने वाली समस्या को मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री श्री मदन कोशिक के समने उठाएँगे और मेलो मे पुरा सहयोग करेंगे। बैठक मे तहसील अध्यक विशाल गर्ग,सिडकुल शहर अध्यक रवि मिश्रा,शहर अध्यक आदेश मारवाड़ी,कनखल शहर अध्यक पंकज सवन्नी,महानगर अध्यक नाथीराम सेनी,शहर अध्यक लकसर मनोज वर्मा,शहर अध्यक रूडकी अमित गर्ग ,अनिल तेश्वर,सुधिश,पुनीत गोयल,सुमित अरोरा,विशाल मूर्ति भट्ट,सिदाथ कोशिक,आशीष अग्रवाल उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles