आदर्श जनसंख्या किसी भी देश के लिए वरदान होती है : सीएस नेगी

Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। पूर्व वायु सैनिक संगठन और जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन भारत में जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनाए जाने का पक्षधर है। आदर्श जनसंख्या किसी भी देश के लिए वरदान होती है और अन्यथा की दशा में अभिशाप। देश में जनसंख्या अनियंत्रित ढंग से बढ़ रही है।
उत्तरांचल प्रेस क्लब मे आयोजित पत्रकार वार्ता में इन संस्थाओं के पदाधिकारियों ने कहा कि 11 जुलाई को जनसंख्या समाधान फाउनडेशन के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा बडी संख्या में एकत्रित होकर जिला मुख्यालय पर धरना प्रर्शन करेंगें। उन्होंने कहा कि देश अभूतपूर्व विषम समस्याओं से जूझने को मजबूर है। अनियंत्रित जनसंख्या वृद्वि देश के लिये अनेक समस्यायें पैदा कर रही है अब समय आ गया है कि आबादी की अनियन्त्रित वृद्वि रोकने के लिय कडे़ उपाय किये जायें।
भारत की अनियंत्रित एवं असीमित जनसंख्या वृद्वि के कारण उत्पन्न अति गंभीर संसाधन, सामाजिक, धार्मिक व पर्यावरणीय समस्याओं एवं खतरों के समाधान हेतु चलाए जा रहे जनसंख्या नियंत्रण कानून आन्दोलन के तहत सभी नागरिकों के लिए अधिकतम दो बच्चों का कानून लागू करने की मांग को लेकर देश के सभी 710 जिला मुख्यालयों पर जनजागरण किया जा रहा है। इसके तहत प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजे जाएंगे और जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में पूर्व वायु सैनिक संगठन के अध्यक्ष सीएस नेगी, टीबी कार्की, उत्तम बडूनी, प्रमोद नौटियाल, आरके लिंगवाल, सतेंन्द्र रावत, पीएस तोमर, बीएम बछेती, जेएल बंसल, एसएस रावत आदि उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles