बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के क्रियान्वयन को डीएम ने ली टास्क फोर्स की बैठक
हरिद्वार।देवभूमि खबर। जिलाधिकारी हरिद्वार दीपेन्द्र चौैधरी ने कलेक्ट्रेट सभागर में ‘‘बेटी बचाओ बेटी पढाओं’’ योजना के क्रियान्वयन हेतु जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक ली। उन्होंने कहा कि राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के द्वारा बच्चों को मिलने वाले पोषण, स्वास्थ्य परीक्षण, भोजन, सुरक्षा आदिको प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पहुंचायें।
जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी मोहित चौधरी से जनपद में बाल लिंग अनुपात की जानकारी लेते हुए निर्देश दिये लिंगानुपात से संबंधित सभी प्रकार का डाटा अपडेट रखें तथा सूचना को नियमित रूप से ससमय संबंधित उच्चाधिकारियों को प्रेषित करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि क्षेत्र के ड्राप आउट बच्चों को स्कूल में दाखिले के लिए प्रेरित किया जाए, इसके लिए अभियान चलाए तथा स्वयंसेवी संस्थानों की भी सहायता लें।
उन्होंने बताया कि बाल विकास विभाग द्वारा गुड्डा-गुड़िया बोर्ड के माध्यम से लिंगानुपात की जानकारी प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्रों पर डिस्पले की जाती है। चिकित्सा विभाग द्वारा भी अस्पतालों में प्रतिदिन होने वाले बच्चों की संख्या गुड्डा-गुड़िया बोर्ड के द्वारा लिंगानुपात की जानकारी प्रत्येक दिन दी जा रही है। बैठक में सीएमओ डाॅ0 प्रेमलाल, डिप्टी कलक्टर श्री सोहन सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी आर.डी. शर्मा, बाल विकास विभाग के समस्त सीडीपीओ तथा अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।

