उक्रांद ने कोतवाली देहरादून में कुंवर प्रणव के खिलाफ की प्राथमिक दर्ज

Spread the love

देहरादून ।उक्रांद ने खानपुर हरिद्वार से भाजपा विधायक कुंवर प्रणव देवभूमि उत्तराखण्ड को आपत्तिजनक भाषा के खिलाफ दल की ओर से कोतवाली देहरादून में दल की प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कराई ।जिसमे दल का साफ मानना है कि देवभूमि उत्तराखंड को गाली व अपशब्द कहना राज्य की जनभावना एवं 42 शहीदों का अपमान है ।।

उक्रांद महानगर अध्यक्ष सुनील ध्यानी ने कहा कि भाजपा विधायक के खिलाफ संगीन धाराओं के साथ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज हो तथा प्रणव को जारी शस्त्र लाइसेंस रद्द किये जाय। उन्होंने कहा कि दल यह भी मांग करता है कि अभिलम्ब कुंवर प्रणव की गिरफ्तारी की जाय।

देवभूमि खबर

Related articles