टीएचडीसी ने 32 वाँ स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया

Spread the love

ऋषिकेश।देवभूमि खबर। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड का 32वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ कॉरपोरेट कार्यालय, ऋषिकेश सहित सभी परियोजना व यूनिट कार्यालयों में मनाया गया। डी.वी. सिंह अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक ने रसमंजरी हाल के प्रांगण में सुबह 10.55 बजे टीएचडीसीआईएल का ध्वज फहराकर स्थापना दिवस का शुभारम्घ्भ किया। इसके उपरांत रसमंजरी हाल में श्री सिंह के साथ निदेशक (तकनीकी) एच.एल. अरोड़ा, निदेशक (कार्मिक) विजय गोयल, मुख्य सतर्कता अधिकारी बी.पी. गुप्घ्ता तथा इनकी धर्मपत्नियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त अधिकारियों के साथ कार्यपालक निदेशक आर.के. विश्नोई, एच.एल.भारज, अपर महाप्रबन्धक एन.के. प्रसाद एवं उप महाप्रबन्धक डॉ. ए.एन.तिपाठी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्घ्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित टीएचडीसी के अधिकारियों व कर्मचारियों तथा उनके परिवारजनों को संबोधित करते हुए डी.वी. सिंह ने कॉरपोरेशन की अब तक की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला तथा भावी योजनाओं के बारे में चर्चा की। श्री सिंह ने खुर्जा सुपर थर्मल पावर प्घ्लांट, अमेलिया कोल माईन, वीपीएचईपी, ढुकवा एसएचपी, टिहरी पीएसपी के कार्यों की प्रगति के बारे में बताया। उन्घ्होंने यह बताया कि वित्तीय वर्ष 2018-19 में कॉरपोरेशन के लिए हाइड्रो व पवन ऊर्जा परियोजनाओं को मिलाकर कुल 4590 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का लक्ष्य रखा गया था। जिसके सापेक्ष निर्धारित लक्ष्य से अधिक कुल 4688 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन किया गया। पाटन व द्वारका विंड पावर फार्म से मई 2019 तक 643 मिलियन यूनिट के उत्पादन से रूपये 270 करोड़ रेवेन्यू अर्जित हुआ। इसके अतिरिक्त से लगभग रूपये 25 करोड़ की आय हुई। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में अलंकार ग्रुप, राजस्थान ने कालबेरिया, चरी व भवई नृत्य एवं वाईव्रेशन डांस ट्रुप, दिल्ली ने शिव रूद्र तांडव, मीरर डांस एक्ट व डबल फेस एक्ट के रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्घ्तुत दी। कॉरपोरेट संचार विभाग द्वारा निर्मित टीएचडीसी की उपलब्धियों से संबंधित एक विडियो फिल्म प्रदर्शित की गयी। टीएचडीसी अवार्ड एवं रिवार्ड स्कीम के अंतर्गत विजेता अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। बेस्ट इम्पलाई अवार्ड में अधिकारी वर्ग की श्रेणी में बी.के. रतुड़ी, प्रबन्धक, टी.एस. नेगी, उप प्रबन्धक एवं एन.एस. अधिकारी को सर्वश्रेष्ठ अधिकारी व कामगार वर्ग की श्रेणी में सुरेश प्रसाद जखमोला, सुरेश वर्मा व गबर सिंह बागड़ी को सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी अवार्ड से पुरस्कृत किये गये। सुझाव मेले में प्रथम पुरस्कार लाल सिंह गुनसोला को प्राप्त हुआ। उत्कृष्ट अंकांे से उत्तीर्ण तथा अच्छे कोर्सों व संस्घ्थानों में प्रवेश प्राप्त करने वाले बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। इनमें काव्घ्य चमोली, ईतिशा पंवार, शुभांकर विश्वनाथ ज्योति रावत, अंशिका अग्रवाल, अंश त्घ्यागी, कॉशतुभ गर्ग, श्रृष्टि चैहान, नंदनी नौटियाल, अंशी भल्ला, शैलजा वाधवा एवं अंजली रावत को पुरस्कृत कया गया।

देवभूमि खबर

Related articles