लक्ष्मणझूला पुल पर आवाजाही पर रोक

Spread the love

देहरादून। प्रदेशं सरकार ने ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला पुल पर आवाजाही पर रोक लगा दी है। पीडब्ल्यूडी की सर्वे रिपोर्ट में पुल की मियाद खत्म होने के खुलासे को लेकर सरकार ने यह कदम उठाया है।
अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने पुल पर आवाजाही पर रोक लगाने के निर्देश तत्काल जारी कर दिए हैं।
हालांकि, पीडब्ल्यूडी ने अपने सर्वे में आवाजाही के लिहाज से रामझूला पुल को सुरक्षित पाया है। इस पर आवाजाही की जा सकती है। बता दें कि इस पुल को बने हुए भी 33 साल हो चुके हैं। यह मामला इसलिए और अहम था, क्योंकि एक सप्ताह बाद ही कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है। शासन ने कांवड़ियों के नीलकंठ जाने के लिए लक्ष्मणझूला के जरिये ही रूट तय किया है। लक्ष्मणझूला पुल का निर्माण 1929 में हुआ था, जिसे आवाजाही के लिए 1930 में खोला गया था।रिपोर्ट के मुताबिक, 89 साल पहले के डिजाइन और क्षमता के हिसाब से पुल आज इस स्थिति में नहीं है कि इस पर अब बड़ी संख्या में लोग आवाजाही कर सकें। पुराने समय में झूला पुलों का निर्माण करते हुए पुल की क्षमता का ध्यान नहीं रखा जाता था, जबकि वर्तमान में 500 किलोग्राम प्रति स्क्वायर मीटर की क्षमता के झूला पुल बनाए जाते हैं।

देवभूमि खबर

Related articles