उत्तराखंड नवनिर्माण सेना ने विधायक कुंवर प्रणव सिंह का पुतला फूंका

देहरादून।देवभूमि खबर। लोकतंत्र, सदन एवं प्रदेश की अस्मिता को तार तार करने वाले भाजपा खानपुर विधयक कुंवर प्रणव सिंह द्वारा किये राज्य विरोधी कुकृत्य के विरोध में प्रदर्शन करते हुये उत्तराखंड नवनिर्माण सेना कार्यकर्ताओं द्वारा द्रोणा चैक पर विधायक चैंपियन का पुतला दहन किया गया। प्रदेश सरकार से विधायक के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही करने तथा विधायिका समाप्त करने की मांग की गई।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि इस कुकृत्य की जितनी निंदा की जाए वो कम है। यह प्रदेश निर्माण के लिए अपनी शहादत देने वाले समस्त शहीदों, प्रदेश का हर आमजनमानस तथा सरहद पर देश की अस्मिता की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले प्रदेश के हर वीर शहीद का अपमान है। जिस व्यत्ति को जनता चुनाव कर अपने अध्किारों के लिए सदन के पटल पर भेजती है, वो सत्ता के अहंकार से इतना ग्रसित है कि आज राज्य को अपमानित करने से भी परहेज नहीं कर रहा। इस तरह कुकृत्य असहनीय है, जिसका विरोध् प्रदेश का स्वभिमानी हर आमजनमानस करेगा। कुंवर प्रणव सिंह द्वारा उत्तराखंड के बारे में कही अभद्र ,अश्लील और अमर्यादित बातों से उत्तराखंड का आमजनमानस आक्रोशित है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उठाय कदम अपर्याप्त है तथा संगठन स्तर पर हैं । इस तरह के राज्य विरोध्ी कार्य के लिए अत्यंत आवश्यक ,की कठोर कानूनी कार्यवाही के साथ साथ उत्तफ विधयक की सदस्यता निरस्त की जाय। ताकि भविष्य में इस तरह की अमर्यादित तथा दुर्भग्यपूर्ण घटना की पुर्नवृति ना होने पाए। दुर्भग्य है राज्य का राज्य के विधयक जिस थाली में खाना कहा रहे हैं उसी थाली को लात मारने से भी परहेज नहीं कर रहे। विधयक ने प्रदेश की अस्मिता तथा देवभूमि की छवि को ध्ूमिल तथा खंडित करने के साथ साथ लोकतंत्रा तथा सदन की गरिमा को भी शर्मसार करने का कार्य किया है। आज प्रदेश का नेतृत्व करने वालों के एक हाथ में हथियार तथा दूसरे में शराब तथा मुँह में राज्य के लिए गाली है। उत्तराखंड नवनिर्माण सेना ने इस शर्मनाक तथ प्रदेश को शर्मसार करने वाले कुकृत्य के लिए उत्तफ विधायक के विरुद्ध सरकार से कठोर कारवाही करने के साथ साथ उत्तफ विधयक की सदस्यता समाप्त करने की मांग की। इस मोके पर विलास गौड़,राजेश चमोली , सुशील कुमार , विशाल चैधरी, सतीश सकलानी ,दीपक गैरोला, राजेश्वरी रावत,अजीत पंवार ,प्रमिला रावत,मनोज कुमार , विजेंद्र बिष्ट ,बिजेंद्र रावत , जयकृत कंडवाल , रहमान, संदीप चमोली,सुरेंद्र रावत, आदर्श, रोहित, सुनन्दा, चरण सिंह, सुनीता आदि शामिल रहे।

