उक्रांद ने प्रदेश के कई मुद्दो को लेकर डीएम कार्यालय पर किया धरना-प्रदर्शन 

Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल ने देवभूमि उत्तराखण्ड को खानपुर विधायक कुॅंवर प्रणव द्वारा आपत्तिजनक शब्द कहने पर कठोर कार्यवाही करने और गैरसैंण क्षेत्र में सरकार द्वारा भूमि विक्रय पर रोक हटाने तथा गैरसैंण आन्दोलकारियों की गिरफ्तारी पर रोक लगाने पर शुक्रवार को उत्तराखण्ड क्रान्ति दल ने जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्हांेने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य शहादतों एवं लंबे संघर्षो से मिला है लेकिन आज उन संघर्षों शहादतों का अपमान खानपुर विधायक कुॅंवर प्रणव द्वारा किया जा रहा है अतः उत्तराखण्ड क्रान्ति दल मांग करता है कि ऐसे विधायक की विधायिका समाप्त कर राजद्रोह का मुकदमा चलाया जाए। उन्होंने कहा कि आज गैरसैण को स्थायी राजधानी घोषित करने के लिए समय-समय पर आंदोलन हुए है लेकिन आज 37 आंदोलनकारियों को जेल भेजकर वर्तमान सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की है। दल मांग करता है कि अभिलंब सभी आन्दोलनकारियों के मुकदमें वापस लेकर रिहा किया जाये। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल ने कहा कि अगर सरकार के द्वारा सकारात्मक कोई कदम नही उठाया गया तो दल एक बडे आंदोलन के लिए बाध्य होगा। व राज्य की स्थिति बिगडे इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस अवसर पर विजय बौडाई, सनील ध्यानी, लताफत हुसैन, बीडी रतूडी, सुनील क्षेत्री आदि उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles