नगर पालिका व सिंचाई विभाग नैनी झील व नालों की सफाई में जुटे

Spread the love
नैनीताल।देवभूमि खबर। जिलाधिकारी सविन बंसल के नैनी झील सफाई निरीक्षण के दौरान दिए गए सख्त निर्देशों के उपरान्त दिनभर झील व नालों की सफाई की गई। शनिवार को प्रातः से ही नगर पालिका, सिचाई विभाग झील व नालों की सफाई मे जुटा।
जिलाधिकारी श्री बंसल ने नगर पालिका को बरसात मे प्रतिदिन झील की सफाई करने के निर्देश दिये गये थे, बरसात में नालांे की सफाई के साथ कूडा-करकट डिस्पोजल आदि झील में आता है जिससे झील के ऊपर कूडा-करकट डिस्पोजल तैरने से गन्दगी दिखती है। इसलिए जिलाधिकारी ने प्रतिदिन दो बार झील की सफाई के निर्देश दिये है, ऐसा ना करने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की चेतावनी भी दी है। जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के उपरान्त शनिवार को नगर पालिका व सिचाई विभाग प्रातः से ही झील व नालों की सफाई में जुटा और सफाई नजर भी आ रही है।

देवभूमि खबर

Related articles