शिक्षा के महत्व व उत्थान के लिए गरीब बच्चों की मद्द के लिये प्रयास करने चाहिए :मांजरेकर

Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। केनरा बैंक इम्लाईज यूनियन की ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय डोभालवाला में जरूरतमंद छात्र-छात्राओ को समाजिक सहभागिता के अंतर्गत हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छात्र-छात्राओं की आवश्यकता को ध्यान मे रखते हुये बरसात से बचाव के लिये उन्हे बरसाती व फल देने का निश्चय किया गया। इसी के तहत मंगलवार को केनरा बैंक इम्प्लाईज यूनियन के राष्ट्रीय महामंत्री व आल इण्डिया बैंक इम्लाईज एसोसियेशन के संयुक्त मंत्री कामरेड अजय मांजरेकर ने बच्चों को फल व बरसाती बांटी। उन्होने कहा कि शिक्षा के महत्व व उत्थान के लिए गरीब बच्चों की मद्द के लिये प्रयास करने चाहिए साथ ही यूनियन के महामंत्री कामरेड जगमोहन मंदीरत्तर ने समाज में गरीबबी को दूर करने के लिये अपने विचार व्यक्त किये। केना बैंक सहायक महाप्रबन्धक प्रवीण कुमार ने पिछडे वर्ग के उत्थान क लिये बैंक द्वारा स्की मे बारे मे जानकारी दी। बैंक इम्लाईज यूनियन क प्रदेश सचिव मुरारीलाल नौटियाल ने बताया कि छात्रों को हर वक्त सहयोग करने के लिये इस वर्ष 64 गरीब बच्चों को बरसाती व फल वितरित किये उन्होने कहा कि हमारा संगठन पिछले 16 वर्षो से लगातार सामाजिक सहभगिता कार्यक्रम कर रहा है। विद्याालय की प्रधानाचार्या ममता उनियाल ने इस आवश्यक मदद के लिये संगठन का आभर व्यक्त किया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी ओम प्रकाश मौर्य, मन्नू माकिन, विजय गुप्ता, दर्शनलाल उनियाल, बीएस नेगी, अनर्जुन गुप्ता, निधि अग्रवाल आदि शामिल थे।

देवभूमि खबर