सावन लगने के साथ ही कांवड़ यात्रा शुरू

Spread the love

ऋषिकेश। श्रावण मास की शुरुआत के साथ ही तीर्थनगरी ऋषिकेश व धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रियों का गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर वापसी भी शुरू हो गई है। तीर्थनगरी के साथ ही हरिद्वार में काफी संख्या में कांवड़ यात्री गंगाजल ले लेने पहुंचे हुए हैं। साथ ही निरंतर पहुंच रहे हैं।
गंगाजल लेने से पहले इन सभी ने गंगा स्नान के साथ मठ-मंदिरों और शिवालयों के दर्शन किए। श्रावण मास के पहले दिन शिवालयों में शिव का जलाभिषेक किया और गंगाजल लेकर अपने अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किया। कावड़ यात्रा हालांकि अभी अपने शबाब पर नहीं पहुंची है पर कावड़ यात्रियों का उत्साह बना हुआ है।
आने वाले दिनों में कावड़ यात्री बड़ी संख्या में हरिद्वार पहुंचने लगेंगे जिस रफ्तार से उनका आना होगा, उसी रफ्तार से उनकी वापसी कार्यक्रम भी शुरू हो जाएगा। गुरु पूर्णिमा के मौके पर चंद्र ग्रहण होने और श्रावण मास के पहले दिन उसकी समाप्ति के कारण कावड़ यात्रियों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही पर, इसके अब बढ़ने की पूरी उम्मीद है।

देवभूमि खबर

Related articles