दिल्ली के सरकारी स्कूल में पढ़ाएंगे आनंद कुमार

Spread the love

नई दिल्ली।दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि कोचिंग ‘सूपर 30’ को चलाने वाले आनंद कुमार दिल्ली के सरकारी स्कूल में एक माह में एक क्लास के लिए राजी हो गए हैं। आनंद कुमार बिहार में गरीब बच्चों के लिए आईआईटी एंट्रेंस की कोचिंग चलाते हैं और उनकी क्लास का रिजल्ट सौ प्रतिशत रहता है। हाल ही में उनके ऊपर एक फिल्म ‘सूपर 30’ भी बनी है जिसमें ऋतिक रोशन ने उनका किरदार निभाया है।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस जानकारी को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा- मुझे ये साझा करते हुए खुशी हो रही है कि आनंद कुमार दिल्ली के सरकारी स्कूलों में एक माह में एक क्लास लेने के लिए तैयार हो दए हैं। ये क्लास 11वीं और 12वीं के लिए एक ऑनलाइन वर्चुअल क्लास रूम होगा।

वहीं आम आदमी पार्टी के ट्विटर हैंडल से शेयर किए गए एक वीडियो में आनंद कुमार कह रहे हैं कि- मेरी शिक्षा सरकारी स्कूलों में भी पहुंच रही है। धीरे धीरे सरकारी और निजी स्कूलों की दूरी बढ़ रही है। गरीब बच्चों के लिए मुश्किलें बढ़ रही हैं। लेकिन आज मुझे खुशी है कि दिल्ली के सरकारी स्कूल बराबर होते जा रहे हैं। ऐसे बच्चे जो सीखने की इच्छा रखते हैं उनके चेहरों पर मुस्कान देखना सुखद है।

देवभूमि खबर

Related articles