जनपदभर में श्रद्धापूर्वक मनायी गयी अमर शहीद श्रीदेव सुमन की पुण्य तिथि

Spread the love

नई टिहरी।अमर शहीद श्रीदेव सुमन की पुण्य तिथि जनपदभर में श्रद्धापूर्वक मनायी गयी। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकली गयी। माल्यार्पण एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किये गये। मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर नई टिहरी स्थित जिला कारागार परिसर में आयोजित हुआ जहां जिलाधिकारी डाॅ.वी. षणमुगम द्वारा अमर शहीद श्रीदेव सुमन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली दी गयी। वहीं नगर पालिका परिषद टिहरी की अध्यक्ष सीमा कृषाली, मुख्य विकास अधिकारी अशीष भटगांई, अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, उप जिला अधिकारी रविन्द्र ज्वांठा, जिला जेलर रामेश्वर सिंह राणा, जिला आबकारी अधिकारी रेखा जुयाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा भी अमर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली दी गयी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा जिला कारागार परिसर में पौधरोपण करने के साथ ही जेल का निरीक्षण कर बन्दियों का हालचाल जाना गया तथा बन्दियों को फल वितरण भी किया गया। साथ ही जेलर से जेल व्यवस्थाओं की जानकारी ली गयी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा नगरवासियों को घर के जैविक कूड़े से खाद बनाने हेतु मटके भी वितरित किये गये।

देवभूमि खबर

Related articles