कांग्रेस नेता मीडिया में बयानबाजी के बजाय अपनी बात पार्टी के उचित फोरम में ही रखें

देहरादून।देवभूमि खबर। प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति द्वारा प्रदेश के सभी कांग्रेसजनों से अनुरोध किया गया है कि इलेक्ट्रोनिक, प्रिंट मीडिया एवं सोशल मीडिया में बयानबाजी के बजाय अपनी बात पार्टी के उचित फोरम में ही रखें ताकि पार्टी संगठन की छबि खराब न हो।
कंागे्रसजनों के नाम सुझाव पत्र जारी करते हुए प्रदेष कंाग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि प्रायः देखने में आया है कि पार्टी के कुछ पदाधिकारियों एवं नेताओं द्वारा अपनी बात पार्टी के उचित फोरम में रखने के बजाय इलेक्ट्रोनिक, प्रिंट मीडिया एवं सोशल मीडिया में बयानबाजी एवं टिप्पणी कर संगठन की छबि धूमिल करने के साथ ही गुटबाजी को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी देखने में आया है कि कुछ पदाधिकारियों द्वारा अखिल भारतीय कांगे्रस कमेटी के स्पष्ट निर्देषों के बावजूद मीडिया डिवेटों में प्रतिभाग किया जा रहा है, जिसे प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति ने गम्भीरता से लिया है। प्रदेष प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह द्वारा भी इस संदर्भ में स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं। प्रदेश कंाग्रेस प्रवक्ता डाॅ0 आर.पी. रतूड़ी ने बताया कि प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देशों के अनुरूप प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति का पार्टी के सभी नेतागणों को सुझाव है कि इलेक्ट्रोनिक, प्रिंट मीडिया एवं सोषल मीडिया में बयानबाजी करने के बजाय अपनी बात पार्टी के उचित फोरम में ही रखी जानी चाहिए ताकि उनकी समस्याओं का पार्टी संगठन स्तर पर समाधान किया जा सके तथा सार्वजनिक बयानबाजी से पार्टी संगठन की छबि को धूमिल होने से बचाया जा सके। यदि भविश्य में किसी भी पदाधिकारी एवं नेताओं द्वारा इस प्रकार का आचरण किया जाता है तो प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति को उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने को बाध्य होना पड़ेगा।

