अधिकांश शिकायतों को जिलाधिकारी षणमुगम द्वारा मौके पर ही निस्तारण

Spread the love

नई टिहरी।विकासखण्ड नरेन्द्रनगर के फकोट स्थित विकासखण्ड कार्यालय में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर जिलाधिकारी डाॅ0 वी0 षणमुगम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कुल 33 शिकायतें पंजीकृत हुई जिनमें से अधिकांश शिकायतों को जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के शीघ्र निस्तारण हेतु अधिकारियों को निर्देश दिये गये। इस अवसर पर राजस्व विभाग द्वारा एक स्थायी निवास प्रमाण पत्र आॅनलाईन किया, 6 आय प्रमाण पत्र बनाये, एक चरित्र प्रमाण पत्र आॅनलाईन दर्ज किया, मुख्य साधक एक दर्ज किया गया तथा 54 अटल आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाये गये।
ग्राम विकास एवं पंचायतीराज विभाग द्वारा 30 परिवार रजीस्ट्रर की नकल दी गयी, 5 बीपीएल प्रमाण पत्र बनाये गये, 4 जन्म प्रमाण पत्र व एक मृत्यु प्रमाण पत्र बनाया गया।
समाज कल्याण विभाग द्वारा 8 वृद्धावस्था, 3 विधवा व 7 विकलांग पेंशन के आवेदन स्वीकृत किये गये तथा 14 पे्रंशन प्रकरण (जो किसी कारण से पेंशन नहीं मिलने सम्बन्धी थे।) का निस्तारण किया गया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 14 विकलांग प्रमाणपत्र बनाये गये। 38 लोगों का ब्लड चैक किया, 15 लोगों की शुगर की जांच तथा 10 लोगों के हीमोग्लोबीन की जांच की गयी।
आयुर्वेदिक विभाग द्वारा 56 का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईयां वितरित की गयी। होम्योपेथिक विभाग द्वारा डेंगू रोग की रोकथाम सम्बन्धी ड्राप 80 लोगों को पिलायी गयी। वहीं अन्य विभागों के अधिकारियों द्वारा स्टाल लगाकर अपनी विभागीय जानकारी दी गयी। एलोपैथिक विभाग के फिजिशियनों द्वारा 108 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईयां वितरित की गयी।
शिविर में जिलाधिकारी द्वारा बाल विकास विभाग की नन्दा गौरा योजना के अन्तर्गत 18 फरवरी 2019 के बाद इन्टरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुकी 36 बालिकाओं एवं 18 फरवरी 2019 के बाद जन्मी 10 बालिका शिशुओं को योजना का पत्र इस पुष्ठि के रूप में दिया गया कि शीघ्र ही उनके खातों में योजना की धनराशि पहुंचेगी। नन्दा गौरा योजना के अन्तर्गत 12वीं उत्तीर्ण कर चुकी छा़ाओं को रूपये 51 हजार प्रति बालिका एवं नन्हीं बालिकाओं (18 फरवरी 2019 के बाद जन्मी) रूपये 11 (ग्यारह) हजार प्रति बालिका के हिसाब से दिये जायेगें। रूपये 51 हजार प्रति बालिका के हिसाब से शिवानी, काजल, काजल कैन्तुरा, आंचल, प्रियंका, रक्षा, सुमन, मनीषा, सीमा नेगी, किरन, प्रीति शाह, पूजा, अंजली भट्ट, शीतल, बबीता, कबिता, करिशमा, रजनी, पूजा उनियाल, दुर्गी, संध्या उनियाल, शाीतल, संजना, रेशमा रावत, अंजली, काजल कोठियाल, सुमन, काजल, मनीषा, रिंकी, लता, शिवानी, मनीषा रावत, मनीषा कैन्तुरा, रजनी रावत व रवीना को दिये जायेगें। रूपये 11 हजार प्रति बालिका के हिसाब से ( जो 18 फरवरी 2019 के बाद जन्मी) रिया चैहान, वेदिका, आरूषी, आदिति, अनन्या, अमिशा, वैष्णवी बहुगुणा, अनुष्का जेठुडी, अन्वी, नन्दनी जेठुडी को दिये जायेंगे।

 

 

इस अवसर पर सीडीओ आशीष भटगांई, पीडी भरतचन्द्र भट्ट, डीडीओ आनन्द सिंह भाकुनी, सीएमओ भागीरथी जंगपांगी, उपजिलाधिकारी युक्ता मिश्र, मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी, जिला उद्यान अधिकारी डीके तिवारी आदि उपस्थित थे

देवभूमि खबर

Related articles