अल्पसंख्यक पंचायत चुनाव में बढ़चढ़ कर कांग्रेस के समर्थन में जगह-जगह नुक्कड़ सभायें करें:बोरा

Spread the love
देहरादून।देवभूमि खबर। उत्तराखण्ड प्रदेश कांगे्रस अल्पसंख्यक विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश अल्पसंख्यक अध्यक्ष ताहिर अली की अध्यक्षता एवं उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रभारी महेन्द्र सिंह बोरा की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर श्री बोरा ने प्रदेश अल्पसंख्यक के प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी पंचायत चुनावों में अल्पसंख्यक बढ़चढ़ कर कांग्रेस के समर्थन में जगह-जगह नुक्कड़ सभायें कर माहौल तैयार करने का काम करें।
उन्होंने कहा कि भाजपा की राज्य एवं केन्द्र सरकार बदले की भावना से काम कर रही है ऐसा विगत 70 वर्षो में कभी भी नही हुआ। उन्होंने कहा देश आज विकट स्थिति से गुजर रहा है जीएसटी जैसा काला कानून लाकर भाजपा की केन्द्र सरकार ने देश में लाखों लोगों को बेरोगार कर दिया है। देश में अनेक उद्योग बन्द होने की कगार में खड़े है। श्री बोरा ने कहा कि केन्द्र सरकार अपनी नाकामी को छुपाने के लिए अलग-अलग कथकण्डे अपना रही है।अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष ताहिर अली ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव अल्पसंख्यकांे के विकास और हित के लिए काम किया है। उन्हांेेेने कहा कि केन्द्र में बैठे लोग देश को बांटने का काम कर रहे है। उन्होेेंने कहा अल्पसंख्यकोे का कल्याण कांग्रेस ने ही किया है। ताहिर अली ने आगामी पंचायत चुनावों में अल्पसंख्यकों को एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि कांगे्रस ही एक ऐसी पार्टी है, जिसने देश को एक सूत्र में बांधने का काम किया है। इस अवसर पर इरफान सिद्विकी, अकरम बेग, ताहिर हसन, अकबर सिद्विकी, अब्दुल अजीज, नौशाद अली, नानिस खान, मोहम्मद जफर, नईम अहमद, फरमान, तनवीर शेख, मासूम खान, अफसर अली, बाबर खान, सहनवाज कुरैशी, सरदार रणजीत सिंह, परवेज अहमद, मौहम्मद उसमान, सहजाद अंसारी, अब्दुल कादिर, मेहताब आलम, सोनू खान, शादाब अली, इलियास अहमद, राव शाहिद, इंतियाज अली, मौलाना रिहान, आदि उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles