उत्तर प्रदेश बार काउंसिल अध्यक्ष दरवेश यादव की कोर्ट परिसर में की गोली मारकर हत्या

Spread the love

आगरा।उत्तर प्रदेश के आगरा में यूपी बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार को स्वागत समारोह में ही दिनदहाड़े अध्यक्ष को गोली मार दी गई। गोली मारने वाला आरोपी भी वकील ही है, जिसने खुद को भी गोली मार ली। आरोपी को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष 38 वर्षीय दरवेश यादव को कोर्ट परिसर में ही गोली मारी गई। दरवेश दो दिनों पहले ही बार काउंसिल की अध्यक्ष चुनी गई थीं। उनके स्वागत समारोह के बाद दीवानी कचहरी में आरोपी ने गोली मार दी। आरोपी की पहचान मनीष शर्मा के तौर पर हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मनीष ने खुद को भी गोली मार ली। आरोपी पेशे से वकील है, जिसे अभी घायल अवस्था में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। यह घटना थाना न्यू आगरा इलाके के न्यायालय परिसर की है। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

आगरा के एडीजी अजय आनंद ने बताया कि आरोपी मनीष ने बार काउंसिल अध्यक्ष दरवेश को तीन गोलियां मारी, जो कि उनके सिर और पेट में लगी। दरवेश यादव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को भी सिर में गोली मार ली। आरोपी को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

देवभूमि खबर

Related articles