सीबीआई की FIR में योगी के मंत्री का दामाद भी आरोपी
उन्नाव रेप पीड़िता के साथ रविवार को रायबरेली में हुए एक्सीडेंट मामले में सीबीआई ने 25 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। इसमें नौ लोगों को नामजद आरोपी बनाया गुआ है. आरोपियों में एक अरुण सिंह को योगी सरकार में कृषि राज्य मंत्री रणवेंद्र सिंह उर्फ धुन्नी सिंह का दामाद बताया जा रहा है. रेप पीड़ित के परिजनों का कहना है कि यह वही अरुण सिंह हैं, जो मंत्री के दामाद हैं और नवाबगंज से ब्लॉक प्रमुख हैं।
सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर में बांगरमऊ से बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर उसके भाई मनोज समेत 25 पर हत्या, हत्या का प्रयास, आपराधिक साजिश की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. सीबीआई लखनऊ के एंटी करप्शन ब्रांच ने यह एफआईआर दर्ज की है..।.

