चंद्रयान 2ने भेजी पहली खूबसूरत तस्वीर

Spread the love

नई दिल्ली।भारत के चंद्र मिशन चंद्रयान 2 ने पहली बार तस्वीरें भेजी हैं। यह तस्वीरें भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) ने ट्विटर पर जारी की है। इसरो की ओर से रविवार को ट्वीट कई गई पहली तस्वीर के कैप्शन में लिखा है- ‘चंद्रयान 2 में VikramLander द्वारा क्लिक की गई पृथ्वी की सुंदर छवियों का पहला सेट 3 अगस्त, 2019 17:28 UT पर # चंद्रयान 2 LI4 कैमरा द्वारा क्लिक की गई पृथ्वी।’

दूसरी तस्वीर के कैप्शन में इसरो ने लिखा है- ‘3 अगस्त, 2019 17:29 UT पर चंद्रयान 2 LI4 कैमरे ने कुछ ऐसी देखी पृथ्वी। पृथ्वी से चंद्रमा की ओर रवाना हुआ इसरो का मून मिशन चंद्रयान-2 लगातार अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहा है। चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण 22 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन केंद्र से किया गया था।

चंद्रयान-2 की पेरिजी (पृथ्वी से कम दूरी) 277 किमी और एपोजी (पृथ्वी से ज्यादा दूरी) 89,472 किमी कर दी गई है। अब 6 अगस्त को अगली बार इसकी कक्षा बदली जाएगी। इसरो ने शुक्रवार को 3 बजकर 27 मिनट पर चंद्रयान-2 की कक्षा में चौथी बार सफलतापूर्वक बदलाव किया था।

देवभूमि खबर

Related articles