बागेश्वर के सागर ने स्विट्ज़रलैंड में जूनियर पैराओलंपिक में जीता गोल्ड

देहरादून। जूनियर वर्ल्ड ओलंपिक एथेलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में उत्तराखड से एक मात्र चुने गए सागर ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनाते हुए गोल फ़ेंक प्रतियोगता में गोल्ड मेडल जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया।। उत्तराखंड में बागेश्वर जिले के सागर थायत ने स्विट्ज़रलैंड में आयोजित जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में कई देशों को पछाड़ते हुए सर्वाधिक 11.82मीटर गोल फ़ेंक कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने उत्तराखंड सहित देश का गौरव बढ़ाया है।वे आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे।

