मुख्यमंत्री ने आई.एम.बी.एस.एस. कॉन नेशनल कांफ्रेंस के पोस्टर का किया विमोचन

Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में आई.एम.बी.एस.एस. कॉन-2019 नेशनल कांफ्रेंस के पोस्टर का विमोचन किया। 19 अक्टूबर 2019 को संस्था द्वारा पी.जी.आई चण्डीगढ़ में राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इस सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए संस्था को शुभकामना दी है। आई.एम.बी.एस.एस.संस्था के संस्थापक डॉ. जितेन्द्र गैरोला ने बताया कि इस संस्था में डॉक्टर, वैज्ञानिक व जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ शामिल हैं। पोस्टर विमोचन के अवसर पर कमलेश जोशी, वाणी भूषण गैरोला, अमित मटियाल आदि उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles