भाजपा उम्मीदवार चंद्रा पंत ने पिथौरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन 

Spread the love

पिथैरागढ़।देवभूमि खबर। पिथौरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार चंद्रा पंत ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। सादगी से दाखिल नामांकन के समय उनके साथ सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, भूपेष पंत, गीता पंत, कैलाश पंत, किरन बिष्ट मालदार मौजूद रहे। इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ता एक जुलूस के रूप में नामांकन के लिए रवाना हुए। इसमें सांसद अजय टम्टा चुनाव संयोजक व प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल, राजू भण्डारी, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles