10 ब्लाकों में प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख तथा कनिष्ठ उप प्रमुखों का निर्वाचन सम्पन्न

10 ब्लाकों में प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख तथा कनिष्ठ उप प्रमुखों का निर्वाचन सम्पन्न
Spread the love

पौड़ी।त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2019 के तहत बुधवार को जनपद के अवशेष 10 ब्लाकों में प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख तथा कनिष्ठ उप प्रमुखों का निर्वाचन सम्पन्न हो गया है। जबकि गत दिवस मंगलवार को जनपद के पांच ब्लाकों के लिए इन पदों पर निर्विरोध प्रमुखों को चुना गया। जिसमें थलीसैंण, कल्जीखाल, कोट, एकेश्वर तथा द्वारीखाल शामिल हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार बुधवार को प्रातः 11 बजे से सभी ब्लाकों में प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख और कनिष्ठ उप प्रमुख के पदो ंके लिए मतदान प्रक्रिया को शुरू किया गया। सभी संबंधित ब्लाकों में बुधवार को ही अपराह्न 3 बजे से मतगणना प्रक्रिया प्रारम्भ हुई। जिसमें पौड़ी ब्लाक में प्रमुख पद पर दीपक चंद्र, ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर सोनिया, कनिष्ठ उप प्रमुख पर शांति देवी को चुना गया। यमकेश्वर ब्लाक के लिए आशा भ्टट को प्रमुख, दिनेश चंद्र भट्ट को ज्येष्ठ उप प्रमुख तथा विजय पाल सिंह को कनिष्ठ प्रमुख चुना गया। जयहरीखाल ब्लाक में दीपक भंडारी को प्रमुख, अजय शंकर को ज्येष्ठ उप प्रमुख तथा अनुभा रावत को कनिष्ठ उप प्रमुख चुना गया। रिखणीखाल ब्लाक में मनोहर लाल देवरानी को प्रमुख, चंद्र भूषण को ज्येष्ठ उप प्रमुख तथा सीमा देवी को कनिष्ठ उप प्रमुख को चुना गया। दुगड्डा ब्लाक में रूची देवी को प्रमुख, अजय पाल सिंह ज्येष्ठ उप प्रमुख तथा अशोक सिंह को कनिष्ठ उप प्रमुख चुना गया। बीरोंखाल ब्लाक मंें राजेश कंडारी को प्रमुख, कुलदीप सिंह को ज्येष्ठ उप प्रमुख तथा सुषमा को कनिष्ठ उप प्रमुख चुना गया। खिर्सू ब्लाक में भवानी देवी को प्रमुख तथा हेमा देवी को कनिष्ठ उप प्रमुख चुना गया। जबकि इसी ब्लाक में ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। पाबौ ब्लाक में रजनी रावत को प्रमुख, मुकेश सिंह को ज्येष्ठ उप प्रमुख तथा सुमंगला देवी को कनिष्ठ उप प्रमुख चुना गया। नैनीडांडा ब्लाक में प्रशान्त कुमार को प्रमुख, ललित मोहन को ज्येष्ठ उप प्रमुख तथा रेखा देवी को कनिष्ठ उप प्रमुख चुना गया। पोखड़ा ब्लाक में प्रीति देवी को प्रमुख तथा वियजभारत भूषण को ज्येष्ठ उप प्रमुख तथा कनिष्ठ उप प्रमुख पद को निर्विरोध चुना गया।

देवभूमि खबर

Related articles