पुलिस ने किया मोबाइल फोन व 4.5 ग्राम स्मैक बरामद,तस्कर को किया गिरफ्तार

Spread the love

हल्द्वानी। पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार बीती रात एसओजी टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के गफूर बस्ती में एक तस्कर स्मैक की बिक्री कर रहा है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसओजी टीम ने बनभूलपुरा थाना पुलिस के साथ क्षेत्र में छापा मार दिया। इस बीच एक युवक संदिग्धावस्था में खड़ा दिखाई दिया। जो पुलिस कर्मियों को देखकर आड़ में छिपने का प्रयास करने लगा। शक होने पर जब पुलिस कर्मियों ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से मोबाइल फोन व 4.5 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में पकड़े गये तस्कर ने अपना नाम अमन सिद्दीकी पुत्र आफताब सिद्दीकी निवासी गफूर बस्ती बताया। उसने बताया कि वह उक्त स्मैक किच्छा में हमीर नामक व्यक्ति से खरीद कर लाता है और यहां पुडिया बनाकर उसे महंगे दामों में बेचने का काम करता है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया तस्कर लंबे समय से स्मैक तस्करी में लिप्त रहा है। वह तीन माह पूर्व ही जेल से छूटा है। उससे कुछ अहम जानकारियां जुटाई गई हैं। जिनके आधार पर अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। साथ ही उसके मोबाइल में मिले नंबरों के आधार पर अन्य तस्करों को चिन्हित करने का कार्य भी किया जा रहा है। पुलिस ने पकड़े गये तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। सफलता प्राप्त करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी दिनेश पंत, एसआई कृपाल सिंह, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार, त्रिलोक रौतेला, मुन्ना सिंह शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles