रोडवेज कर्मियों का काठगोदाम डिपो समेत तमाम स्थानों पर एक दिनी धरना

Spread the love

हल्द्वानी। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वड्ढान पर रोडवेज कर्मचारियों ने आरएम आफिस, काठगोदाम डिपो समेत तमाम स्थानों पर एक दिनी धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि दून में हरिद्वार रोड स्थित परिवहन निगम की कार्यशालाओं की भूमि को शहरीय विकास विभाग को हस्तांतरित कर दिया गया है। भूमि के बदले परिवहन निगम कार्यशालाओं के लिए कोई योजना नहीं बनाई गई, इससे निगम कर्मचारियों के अस्तित्व के लिए संकट खड़ा हो रहा है। उन्होंने आईएसबीटी दून का स्वामित्व निगम को दिये जाने, कार्यशालाओं के निर्माण के लिए 100 करोड़ की धनराशि उपलब्ध कराई जाए, नई बसों की तकनीकी कर्मियों की जांच कराई जाए, महीने की पहली तारीख को वेतन देने जैसी मांगें उठाईं। धरना देने वालों में परिषद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह जीना, जेसी शर्मा, डीडी जोशी, भूपाल जोशी, गोकुलानंद जोशी, राम सिंह, आनंद सिंह बिष्टड्ढ, सरस्वती राणा, चारु चंद्र जोशी, राजेंद्र बिष्टड्ढ, शिवराज सिंह, निर्मल कुमार आदि शामिल थे। इधर काठगोदाम डिपो समेत परिषद की ट्रैफिक शाखा, जेएनएनयूआरएम शाखा में कर्मचारियों ने एक दिनी धरना दिया। धरना देने वालों में परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह अधिकारी, जेसी कांडपाल, आन सिंह जीना, शंकर सिंह, गोकुल सिंह, हरीश जोशी, उत्तम सिंह, संजय वर्मा, दिनेश जोशी, सरोज पंत, पुष्कर सिंह, सुमन तोमर, नंदी आर्या, ललित सती, नवीन रावत, विशन सिंह, ललित शाह, गोविंद, नावेद अली, जगदीश बिष्टड्ढ, रमेश बेलवाल, शिव सिंह, चंद्रमोहन नौगाई, कैलाश सिरोही आदि शामिल थे।

देवभूमि खबर

Related articles