HTML tutorial
HTML tutorial

गणेशपुर क्षेत्र में कांग्रेसियों ने जरूरतमंदो को भोजन सामग्री वितरित की

गणेशपुर क्षेत्र में कांग्रेसियों ने  जरूरतमंदो को भोजन सामग्री वितरित की
Spread the love

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जरूरतमंदों की सहायता हेतू भोजन सामग्री वितरित की गयी है।

विधानसभा सहसपुर के गणेशपुर क्षेत्र में जरूरतमंदों को भोजन सामग्री वितरित करने के दौरान प्रीतम सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते कई लोगों का रोजगार समाप्त हो गया है। मजदूरी का कार्य करने वाले श्रमिक परिवार इससे सबसे अधिक प्रभावित हुए है। उन्होने कहा कि ऐसे समय में हम सभी का दायित्व बन जाता है कि आगे बढ़कर यथा संभव जरूरतमंदों की सहायता की जाये।

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश नेगी, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, राजेन्द्र शाह, नवीन जोशी, पी.के. अग्रवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles