जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने किया मेडिकल कालेज एवं जिला चिकित्सालय का निरीक्षण
रूद्रपुर ।जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू ने आज मेडिकल कालेज एवं जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर अधिकारियो को दिये आवश्यक दिशा निर्देश। उन्होने कोविड-19 वार्डो का निरीक्षण कर मुख्य चिकित्साधिकारी को संक्रमित मरीजो को जांच के अनुसार वार्ड में शिफ्ट करने के निर्देश दिये व सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
उन्होने निरीक्षण के दौरान सीएमओ को जिला चिकित्सालय में आने वाले मरीजो का समाजिक दूरी का अनुपालन सुनिश्चित करने के साथ ही चिकित्सालय के वार्डो में सर्कल बनाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि चिकित्सालय में समय-समय पर सेनिटाइजेशन का कार्य भी अनिवार्य रूप से किया जाय। उन्होने कहा कि चिकित्सालय मंे आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से कराया जाय। उन्होने चिकित्सालय में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि चिकित्सालय में पानी, विद्युत की आपूर्ति सुचारू रहे। उन्होने जिला चिकित्सालय बने आईसीयू वार्ड का भी निरीक्षण किया। उन्होने मेडिकल कालेज में आॅक्सीजन सुचारू रूप से व्यवस्थित करने के निर्देश दिये।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 डीएस पंचपाल ने बताया कि जिला चिकित्सालय में भर्ती कोविड-19 पाॅजिटिव मरीजो को मेडिकल कालेज में बने कोविड-19 वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना, अपर जिलाधिकारी जगदीश चन्द्र काण्डपाल, सीएमएस डा0 टीडी रखोलिया, एसीएमओ डा0 अविनाश खन्ना, डा0 उदय शंकर, डा0 यतेन्द्र्र बृजवाल, डा0 गौरव अग्रवाल, जनकी देवी बजाज ग्राम विकास संस्था के आशुतोष वर्मा, जेएल पाटिदार आदि उपस्थित थे।


