HTML tutorial
HTML tutorial

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बख्तावर सिंह को उप जिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने किया सम्मानित

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बख्तावर सिंह को उप जिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने किया सम्मानित
Spread the love

देहरादून।अंग्रेजो भारत छोडो आंदोलन की 78वीं वर्षगांठ पर वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया गया। जनपद चमोली में एकमात्र जीवित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बख्तावर सिंह को उप जिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने श्रीकोट गांव में उनके आवास पर जाकर अंग वस्त्र एवं शाॅल भेंट कर सम्मानित किया।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बख्तावर सिंह का जन्म 1918 में हुआ था और 103 वर्ष की आयु में आज भी देशभक्ति का वही जजबा उनके दिल में है। जो हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। भारत छोड़ो आंदोलन की 78वी वर्षगांठ पर रविवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वख्तावर सिंह को सम्मानित किया गया। 

देवभूमि खबर

Related articles