HTML tutorial
HTML tutorial

स्वच्छ परिवेश फाउंडेशन की कार्यकारिणी में पदाधिकारियों का चयन

स्वच्छ परिवेश फाउंडेशन की कार्यकारिणी में पदाधिकारियों का चयन
Spread the love

देहरादून। स्वच्छ परिवेश फाउंडेशन की कार्यकारिणी की प्रथम बैठक मनसा देवी एंक्लेव शिमला बायपास ,में संगठन के सचिव श्री रविंद्र सिंह पडियार की उपस्थिति में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया जिसमें अध्यक्ष कांता राणा नयागांव से, कोषाध्यक्ष उषा रावत कारवाडी़ से, सचिव अनीता ठाकुर बूढ़पुर से , उपाध्यक्ष पूजा नैनवाल गणेशपुर से, सह कोषाध्यक्ष सावित्री पुरोहित क्षिवरेड़ी से , सह सचिव सरिता सेलाकुई से, संचालक मीनाक्षी नेगी बूढ़पुर से किया गया।

बैठक में उषा रावत, दर्शनी रमोला, सरिता रानी, अनु राणा, सावित्री पुरोहित , पूजा नैनवाल, पूजा नौटियाल , रविंद्र सिंह पडियार , मीनाक्षी नेगी , प्रवेश अनीता ठाकुर, कांता राणा, तारा देवी आदि उपस्थित रहे। संगठन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में स्वच्छता का कार्यक्रम एवं लोगों को जागरूक करके स्वरोजगार से जोड़ने का रहेगा।

देवभूमि खबर

Related articles