पेट्रोलियम संस्थान में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। केन्द्रीय सतर्कता आयोग (भारत सरकार) के अनुसरण में सीएसआईआर-भारतीय पेट्रोलियम संस्थान, मोहकमपुर, देहरादून मे सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। केन्द्रीय सतर्कता आयोग ने इस वर्ष की थीम ”सत्यनिष्ठा-एक जीवन शैली” रखी है। सप्ताह की शुरूआत अमर कुमार जैन, कार्यकारी निदेशक, सीएसआईआर-भारतीय पेट्रोलियम संस्थान, देहरादून द्वारा कर्मचारियों व अधिकारियों को ”सत्यनिष्ठा-शपथ“ दिलाने से हुई।

इसके बाद संस्थान में मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया। इसी क्रम में 30 अक्टूबर को सीएसआईआर-भारतीय पेट्रोलियम संस्थान में पैदल चाल प्रतियोगिता, 100 मीटर दौड व रस्साकसी (महिला वर्ग व पुरूष वर्ग) का आयोजन किया गया। जिसका आरंम्भ संस्थान की वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक पूनम गुप्ता द्वारा रिबन काट कर किया गया। इसी क्रम में 31 अक्टूबर को संस्थान में ”सत्यनिष्ठा-एक जीवन शैली” विषय पर एक व्याख्यान आर एस अंतिल, भूतपूर्व वरिष्ठ उप सचिव एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी, सीएसआईआर, नई दिल्ली द्वारा दिया गया। इस व्याख्यान में अंतिल द्वारा आचारण नियमावली व सत्यनिष्ठा पर विस्तार पूर्वक व्याख्यान दिया गया। अन्त में संस्थान के निदेशक तथा मुख्य अतिथि आर एस अंतिल ने प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किये, इस अवसर पर संस्थान के प्रशासन नियंत्रक, जसवंत राय, परवेश चंद, अनुभाग अधिकारी (सतर्कता), जस्सु कुमार शर्मा, सहायक अनुभाग अधिकारी आदि भी उपस्थित रहें। इसी क्रम में 1 नवंबर को ग्राम सभा जागरूकता कार्यक्रम के तहत संस्थान के अधिकारियों द्वारा ग्राम सभा सौंडा-सरौली व बडासी ग्रांट का दौरा किया गया तथा प्रधानों और ग्रामीणों के साथ वार्ता कर भ्रष्टाचार मिटाने व सत्यनिष्ठा से कार्य करने संबंधित जानकारी साझा करने के उपरान्त सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन कर दिया गया।

देवभूमि खबर

Related articles