पहाड़ो में तेजी से बढ़ते संक्रमण के आंकड़े, उत्तराखण्ड में संख्या पहुंची 104
देहरादून।उत्तराखंड में प्रवासियों के आने के बाद कोरोना संक्रमण के मरीजों में तेजी से बढ़ोतरी हुआ है।राज्य के मैदानी क्षेत्रों के बाद पहाड़ों में संक्रमण के बढ़ते मामलों ने शांत चल रही जिलों के प्रशासनिक व्यवस्था को झकझोर कर रख दिया है। अल्मोड़ा,उत्तरकाशी ,पौड़ी औऱ चमोली में संक्रमण के मरीज मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर लोग बाहर से आने वालों का क्वारंटाइन का पालन न करने पर विरोध करने लगे हैं। पौड़ी गढ़वाल में 19 वर्षीय युवक में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई हैं। बागेश्वर के 32 वर्षीय एवं 20 वर्षीय युवक मे कोरोना की पुष्टि हुई ।जनपद उधमसिंहनगर के 19 वर्षीय युवती और 13 वर्षीय युवक और जनपद नैनीताल में 22 वर्षीय और 14 वर्षीय युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है। उत्तराखण्ड में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 104 हो गये हैं।

