पॉलिटेक्निक के छात्रों ने जिला अधिकारी को दिया पत्र

पॉलिटेक्निक के छात्रों ने जिला अधिकारी को दिया पत्र
Spread the love

रिपोर्ट ललित जोशी छायाकार धर्मा चन्देल।
नैनीताल।सरोवर नगरी नैनीताल में स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक के छात्र कोरोना की वजह से अपनी पढ़ाई और परिणाम को लेकर परेशान हैं। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी को भी पत्र भेजा है।


छात्रों का कहना है कि कोरोना की वजह से कॉलेज की ओर से उनकी ऑनलाइन पढ़ाई नहीं हो पाई। फिर भी जो परीक्षाएं हुईं, उसमें कड़ी मार्किंग हुई, फलस्वरूप 85 फीसद विद्यार्थियों की बैक आई है। इधर 23 अगस्त से पॉलीटेक्निक खुला है, और 6 सितंबर से यानी 15 दिन बाद ही परीक्षाएं शुरू होने का कार्यक्रम तय कर दिया गया है। लिहाजा परीक्षा की तैयारी नहीं हो पाई है। ऐसे में पूर्व से ही बैक का दबाव झेल रहे विद्यार्थियों को ‘ईयर बैक’ लगने से पूरे वर्ष के लिए पीछे चले जाने का भय सता रहा है। ऐसे में उन्होंने प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के सभी ट्रेडों के विद्यार्थियों को प्रमोट करने की मांग की है।

देवभूमि खबर

Related articles