HTML tutorial
HTML tutorial

पौधारोपण के साथ पौधों के संरक्षण की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है:प्रदीप कुकरेती

पौधारोपण के साथ पौधों के संरक्षण की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है:प्रदीप कुकरेती
Spread the love

देहरादून- पंडित दीनदयाल पार्क एवं नरदेव शास्त्री मार्ग पर वृद्ध वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर लीची ,अमरूद और अन्य फलदार वृक्ष रोपित किए गए ।

यहां अपने संबोधन में बोलते हुए पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन की रक्षा करते हैं ,हमें फल देते हैं, हमें छाया देते हैं ,हमें ऑक्सीजन देते हैं, हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि यह भी वृक्ष भी हमारे लिए किसी देवता से कम नहीं है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि हरेला पर्व के संबंध में जानकारी देने हेतु स्कूलों में प्रारंभिक शिक्षा से ही हरेला के महत्व को छोटे बच्चों को बताया जाए ताकि वे अपने प्रदेश को हरा भरा कर सके । उन्होंने कहा कि हरेला केवल उत्तराखण्ड ही नहीं अपितु पूरे राष्ट्र का पर्व होना चाहिए यह हमारा सपना है ,आज के आयोजन पर उन्होंने सभी को अपनी शुभकामनाएं दी ।इस अवसर पर इको टास्क फोर्स को भी वाद किया जिन्होंने उत्तराखंड के अंदर लाखो वृक्ष रोपित कर इतिहास रचा।

उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने पौधारोपण करते हुए सभी जनमानस से अपील की है कि आज हरेला के अवसर जितना भी पौधारोपण किया गया अब उसके सरक्षण की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। प्रदीप कुकरेती ने मुख्य वन संरक्षक से अपील की है जिस क्षेत्र में वनीकरण कम है उधर विशेष अभियान चलाकर इस हरेला के महत्व को बड़ा बल मिलेगा।

इस अवसर पर पिछड़े वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा , राज्य आंदोलनकारी मंच के जिला अध्यक्ष प्रदीप , सिटी बस महासंघ के अध्यक्ष विजय वर्धन डंडरियाल, श्याम सुंदर ,जसवीर छाबड़ा ,राजेश पांथरी ,टोनी पलटा ,राजेंद्र कुमार, विजय पाहवा, अभिषेक वर्मा, शिवा वर्मा (अधिवक्ता ), ज्योति नरूला सहित अनेक लोग उपस्थित थे ।

देवभूमि खबर

Related articles