प्रदेश को एक सख्त भू कानून तथा उत्तराखंड मेंआर्टिकल 371 लागू किया जाना अति आवश्यक :ऐरी
देहरादून।उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने प्रदेश को एक सख्त भू कानून तथा उत्तराखंड मेंआर्टिकल 371 लागू किया जाना अति आवश्यक बताया।
केंद्रीय कार्यलय देहरादून में पत्रकारों से बातचीत में श्री काशी सिंह ऐरी ने बताया कि उत्तराखंड क्रांति दल राज्य की ज्वलंत समस्याओं के निराकरण लिए हमेशा से संघर्षरत रहा है। आज प्रदेश को एक सख्त भू कानून तथा उत्तराखंड मेंआर्टिकल 371 लागू किया जाना अति आवश्यक है। पलायन, वेरोजगारी,स्वास्थ्य एवं शिक्षा की बदहाल स्थिति है। दोनों दिल्ली शासित दलों ने प्रदेश को विकास के रास्ते मे आगे ले जाने के बजाय पीछे ला दिया है जिस कारण राज्य की जनता काफी निराश है। उक्रांद जनता की इस परेशानी को समझता है। जनता आने वाले समय मे सत्ताधारियों को सबक सिखएगी।
आज केंद्रीय कार्यकारिणी की घोषणा सभी बरिष्ठ साथियों के मंत्रणा के बाद कर दी है। आने वाले 2022 के चुनावों को देखते हुए नई टीम घोषित कर दी है ताकि मिशन 2022 फतह किया जा सके। कुछ और पदों परअन्य पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जानी है,इसलिए जल्दी ही कार्यकारिणी का विस्तार भी किया जा सकता है।
प्रेस वार्ता में श्री त्रिवेन्द्र पंवार , श्री बी डी रतूड़ी, ए पी जुयाल, ब्रहमानंद डालाकोटी,किशन मेहता, बहादुर सिंह रावत, विजय बौड़ाई, राजेंद्र सिंह विष्ट, ,अशोक नेगी, राजेन्द्र प्रधान, दीपक रावत,किरण रावत , शिवप्रसाद सेमवाल,दीपक मधवाल ,सोमेश बड़ाकोटी , मीनाक्षी आदि मौजूद रहे।

