बीते सौ दिन में देश ने दमदार सरकार का ट्रेलर देखा, पूरी फिल्म बाकी: मोदी
रांची।प्रधानमंत्री मोदी ने रांची में किसान मानधन योजना सहित कई विकास योजनाओं की शुरुआत की। इस कार्यक्रम में पीएम ने कहा कि झारखंड गरीबों से जुड़ी बड़ी योजनाओं के लिए लॉन्चिंग पैड है। हमने यहां से आयुष्मान भारत, किसानों से जुड़ी बड़ी योजनाओं की शुरुआत की।
पीएम मोदी ने कहा कि चुनाव के वक्त मैंने आपसे कामगार-दमदार सरकार देने का वादा किया था, बीते सौ दिन में देश ने ट्रेलर देखा है अभी पूरी फिल्म बाकी है। हमारा संकल्प है जनता को लूटने वालों को उनकी सही जगह पहुंचाने का, इसपर काम हो रहा है और कुछ लोग चले भी गए हैं।हमारा फोकस जम्मू-कश्मीर में विकास करने पर है, आतंक को बढ़ावा देने वालों को कड़ा एक्शन करने पर है।
पीएम मोदी ने कहा कि कल से ही देश में स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत हुई है। इस अभियान के तहत 2 अक्तूबर तक हमें अपने घरों में, स्कूलों में, दफ्तरों में, सिंगलयूज प्लास्टिक को जमा करना है। अब नए झारखंड के लिए, नए भारत के लिए हम सभी को मिलकर काम करना है।

