बेटी बचाने एवं बेटियों को पढ़ाने की अपील की

Spread the love

नई टिहरी । 73 वां स्वतंत्रता दिवस जनपदभर में धूमधाम से हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभातफेरी निकाली गयी। सरकारी व निजी कार्यालयों/ संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन हुए। मुख्य कार्यक्रम नई टिहरी स्थित प्रताप इण्टर कालेज प्रांगण में आयोजित हुआ जहां कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री उनियाल ने देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों/शहीदों को नमन करते हुये अपने सम्बोधन में कहा कि देश 73 वां स्वतंत्रता दिवस एक नये सवेरे का एहसास दिलाता है क्योंकि देश के 72 वे एवं 73 वें स्वतंत्रता दिवस अवधि के मध्य देश में महत्वपूर्ण निर्णय हुये हैं जिनमें से कश्मीर राज्य से अनुच्छेद 370 के साथ धारा 35 ए खत्म किया जाना देश की अखण्डता एवं सम्प्रभुता के लिये हमेशा याद किया जायेगा। वहीं संसद में तीन तलाक पर विधेयक पास होना नारी सम्मान के लिय सदैव याद किया जायेगा। श्री उनियाल ने कहा कि अगर हम कर्तव्य परायण होकर देश के लिए कुछ कर गुजरने की सोचेगें तो निश्चित ही हमारा देश पुनः विश्व गुरू की उपाधि प्राप्त करेगा। श्री उनियाल ने जनपद वासियों से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ तथा स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होने कहा कि टिहरी एक एैसा जनपद है जहां पर जिलाधिकारी पद पर विभिन्न समयों में महिला अधिकारियों ने पदभार सम्भांला है जो कि बेटियों के सशक्त होने का प्रमाण है उन्होने जनपद वासियों से बेटी बचाने एवं बेटियों को पढ़ाने की अपील की। वहीं श्री उनियाल द्वारा कहा गया कि जब जनपद स्वच्छ होगा तभी जनपद स्वस्थ भी होगा क्योंकि गंदगी अनेक बीमारियोें का कारण है। इस लिए जनपद को स्वच्छ बनाये रखने में हमेशा अपना योगदान दें। कृषि मंत्री श्री उनियाल ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं को हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने में सरकारी महकमें के अधिकारियों द्वारा कार्य किया जा रहा है। उन्होने कहा कि हमें उत्तराखण्ड आन्दोलनकारियों के सपनों को साकार रूप देना है तथा प्रदेश को तरक्की के मार्ग पर ले जाना है। उन्होने जनपद वासियों से कृषि कार्यो से जुड़े रहने की अपील की ताकि उत्तराखण्ड की नैसर्गिक सुन्दरता को बचाये रखा जा सके।
इस अवसर पर कृषि मंत्री ने स्वजल परियोजना के अन्तर्गत स्वच्छता के क्षेत्र में स्वच्छ सुन्दर शौचालय प्रतियोगिता के अन्तर्गत उत्कृष्ट पेन्टिग करने वाले अरविन्द सिंह, राकेश सिंह, सोबन सिंह, बिमला देवी व राम प्रताप सिंह बिष्ट, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य एवं सहयोग करने वाले निवर्तमान ग्राम प्रधान गम्भीर सिंह गुसाई, शूरवीर सिंह बिष्ट, मधु देवी, राजेन्द्र सिंह भण्डारी व जगदीश दास, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत स्वच्छता हेतु उत्कृष्ट पेन्टिग करने वाले छात्र विपिन नेगी, शेखर नेगी, नितिन भण्डारी, राहुल, शिवम, सुमित व प्रदीप को सम्मानित किया गया। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों में ईई जल संस्थान सतीश चन्द्र नौटियाल, प्रवक्ता डायट दीपक रतूड़ी, राजकीय स्नातक महाविद्यायल नई टिहरी से चतर सिंह नेगी व संजीव नेगी, सहायक अध्यापक आनन्दमणी पैन्यूली, लेखाकार जिला ग्रम्या विकास विभाग भगवान सिंह राणा, जिला विकास अधिकारी आनन्द सिंह भाकुनी, एसडीएम फिंचाराम चैहान एवं मुख्य वैयक्तिक अधिकारी जिलाधिकारी खुशहाल सिंह रावत को सम्मानित किया गया। स्वच्छ कार्यालय की श्रेणी में अल्प बचत विभाग ने प्रथम, जिला कोषागार द्वितीय एवं जिला पूर्ति कार्यालय ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं गम्भीर सिंह चैहान सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य एवं ब्राण्ड एम्बेसडर स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम को ग्लोबल वार्मिगं एवं पर्यावरण के संरक्षण हेतु समाज में जागरूकता लाने के लिए शाल, स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्राथमिक वर्ग में सेण्ट ऐन्थनी पब्लिक स्कूल मोलधार ने प्रथम स्थान, राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय ढुंगीधार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर वर्ग में दून किण्डर गार्डन स्कूल बौराड़ी ने प्रथम स्थान, केन्द्रीय विद्यालय नई टिहरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया जबकि सीनियर वर्ग में राजकीय इण्टर कालेज ढुंगीधार ने प्रथम स्थान एवं सेण्ट ऐन्थनी पब्लिक स्कूल ढुंगीधार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इससे पूर्व जिलाधिकारी डाॅ0वी0 षणमुगम ने कलक्टेªट प्रागंण में ध्वजारोहण किया तथा अधिकारी/कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करें।
मुख्य कार्यक्रम प्रताप इण्टर कालेज बौराड़ी में क्षेत्रीय विधायक टिहरी धन सिंह नेगी, अध्यक्ष नगर पालिका नई टिहरी सीमा कृषाली, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ0 योगेन्द्र सिंह रावत, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई, अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 भागीरथी जंगपांगी, संजय नेगी विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, अध्यापकों सहित विभागों के अधिकारिय/कर्मचारियों उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles