HTML tutorial
HTML tutorial

जनपद में 129 क्रय केन्द्र बनाये गये है जिन्हे बढाकर शीघ्र 140 किया जायेगा : कांडपाल

जनपद में 129 क्रय केन्द्र बनाये गये है जिन्हे बढाकर शीघ्र 140 किया जायेगा  : कांडपाल
Spread the love

रूद्रपुर । कोरोना संक्रमण को देखते हुये किसानो को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से अपर जिलाधिकारी जगदीश चन्द्र काण्डपाल द्वारा आज कलक्ट्रेट सभागार में फ्लोर मिल स्वामियो की बैठक की। अपर जिलाधिकारी ने कहा किसानो के गेंहू खरीदने हेतु जनपद में 129 क्रय केन्द्र बनाये गये है जिन्हे बढाकर शीघ्र 140 किया जायेगा। उन्होने कहा सरकार द्वारा इस वर्ष गेंहू का क्रय मूल्य 1945 प्रति कुन्तल निर्धारित किया गया है। उन्होने फ्लोर मिल स्वामियो से कहा वह किसानो का गेंहू राष्ट्रीय पोर्टल ई-नेशनल एग्रीकल्चर मार्केट (म.छ।ड) के माध्यम से खरीदे व किसानो को भुगतान भी राष्ट्रीय पोर्टल द्वारा करे। उन्होने कहा गेंहू का क्रय मूल्य 1945 रू0 प्रति कुन्तल से कम नही होना चाहिये। उन्होने कहा किसानो को गेंहू के निर्धारित मूल्य से कम मूल्य देने पर सम्बन्धितों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। फ्लोर मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश कुमार डिगरा ने कहा प्रशासन के साथ-साथ किसानो का सहयोग करते हुये फ्लोर मिलो में आने वाले किसानो का गेंहू राष्ट्रीय पोर्टल ई-नेशनल एग्रीकल्चर मार्केट (म.छ।ड) के माध्यम से रू0-1945 प्रति कुन्तल से कम में खरीद नही की जायेगी।
        इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी उत्तम सिंह चैहान, उप निदेशक मण्डी पारितोष वर्मा, फ्लोर मिल स्वामी बलराम अग्रवाल, विजय यादव, पीयूष मित्तल, अशोक गोस्वामी, संदीप अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।  

देवभूमि खबर

Related articles