सीएम ने समीक्षा अधिकारी राकेश महर द्वारा लिखित व अभिनय किये गये भजन गीत “नन्दलाला” को यू ट्यूब चैनल पर किया लांच

Spread the love

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सीएम आवास में सचिवालय संघ के तत्वावधान में समीक्षा अधिकारी श्री राकेश महर द्वारा लिखित व अभिनय किये गये भजन गीत ‘‘नन्दलाला‘‘ को यू ट्यूब चैनल पर लांच किया।

इस गीत में पर्यटन विभाग में अनुभाग अधिकारी श्रीमती वंदना असवाल ने स्वर दिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने इस गीत के निर्माताओं और कलाकारों को शुभकामना देते उनकी सराहना की।

इस दौरान पर सचिवालय संघ के अध्यक्ष श्री दीपक जोशी, महासचिव विमल जोशी आदी मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles