भाईचारा एकता मंच एवं देवभूमि पल दे रही है समाज को एक नई दिशा: मारवाह

भाईचारा एकता मंच एवं देवभूमि पल दे रही है समाज को एक नई दिशा: मारवाह
Spread the love


रुद्रपुर।भाईचारा एकता मंच एवं देवभूमि बेरोजगार उन्मूलन एवं पलायन समिति उत्तराखंड में समाज को एक नई दिशा दे रही है ।गैर राजनीतिक रूप से जिस तरह से दोनों संगठन समाज की सेवा कर रहे हैं ।वह सराहनीय है मेरी ओर से भाईचारा एकता मंच व उनकी टीम को जिस भी तरह के सहयोग की जरूरत होगी पूरी तरह मै उनके साथ हूं। उक्त विचार भाईचारा एकता मंच एवं देवभूमि पलायन समिति के कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे सरदार तरविंदर सिंह मारवाह ने किच्छा में कहे भाईचारा एकता मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं देवभूमि पलायन समिति के जिला अध्यक्ष सरदार देवेंद्र सिंह विर्क के आवास पर कार्यालय का उद्घाटन करते हुए मरवाह ने दोनों संगठनों के अध्यक्षों को बधाई दी और उनके कार्यों की सराहना की ।

इस अवसर पर भाईचारा एकता मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार देवेंद्र सिंह विर्क ने मालवाह व उनकी पूरी टीम का माल्यार्पण कर व पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया ।कार्यक्रम में भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार ने कहा कि आगामी 27 अक्टूबर को अंबेडकर पार्क में भाईचारा एकता मंच के वार्षिकोत्सव में हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे जिससे समाज में एक नई जागृति पैदा होगी।

इस अवसर पर देवभूमि पलायन समिति के अध्यक्ष अनिल जोशी ,भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार ,भाईचारा एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष अवतार सिंह बिष्ट ,राजेश कुमार ,जानकी गोस्वामी भास्कर पांडे ,पूरन चंद भट्ट, गुरदेव सिंह ,गुरसेवक सिंह ,अखंडप्रताप सिंह ,सुमन पंत, राहुल जोशी, प्रदीप कुमार शर्मा ,मनोज शर्मा सहित शहर के तमाम समाजसेवी मीडिया गर्मी बा जनप्रतिनिधि मौजूद रहे थे

देवभूमि खबर

Related articles