राज्य आंदोलनकारी व वरिष्ठ भाजपा नेता श्री दिनेश रावत ने मुख्यमंत्री से की भेंट
देहरादून। राज्य आंदोलनकारी व वरिष्ठ भाजपा नेता श्री दिनेश रावत ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण व साथ ही सरकारी नौकरियों में आरक्षण के विषय हेतु सौंपा ज्ञापन।
उन्होंने बताया कि कई ऐसे राज्य आंदोलनकारी है जिन्होंने आंदोलन में मुख्य भूमिका निभाई व कईयों ने जेल यात्रा की, कई पुलिस की बर्बरता से जख्मी भी हुए लेकिन उन्हें अभी तक अपने चिन्हीकरण के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। वही आंदोलनकारियों को अभी तक सरकारी नौकरियों में आरक्षण भी नही मिल पाया है। यह कार्य पूर्ण होंगे तो आंदोलनकारीयों व उनके परिवार जनों को राहत मिलेगी एवं यह एक सम्मान होगा।
मुख्यमंत्री द्वारा इस पर सकारात्मक पहल करते हुए त्वरित कार्रवाई हेतु आश्वस्त किया गया।इस पर भाजपा नेता श्री दिनेश रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट किया ।

