HTML tutorial
HTML tutorial

भू-कानून संयुक्त संघर्ष मोर्चा, उत्तराखण्ड के बैनर तले हिमाचल क़ी तर्ज पर भू-कानून समिति से की मुलाकात

Spread the love

देहरादून।संयुक्त संघर्ष मोर्चा, उत्तराखण्ड के बैनर तले हिमाचल क़ी तर्ज पर भू-कानून समिति को सचिवालय मे समिति के सदस्य एवं राजस्व सचिव वी पुरषोत्तम से संस्था व संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर सुझाव एवं आपत्तियां रखी।

सचिव वी पुरषोंत्तम ने गम्भीर पूर्वक शिष्टमंडल के सुझावों पर चर्चा कर उन बिन्दुओ पर समिति द्वारा अग्रिम कार्यवाही हेतु सरकार को भी अवगत करवाने का आश्वासन दिया।

भू-कानून संयुक्त संघर्ष मोर्चा उत्तराखण्ड के शिष्टमंडल मे मुख्यतः जगमोहन सिंह नेगी, निर्मला बिष्ट, रोशन धस्माना, पीo डीo गुप्ता, प्रदीप कुकरेती, कमल रजवार, मनीष पाण्डे, आशीष नौटियाल, विजय केन्तूरा, विजय नैथानी, एलo पीo रतूड़ी आदि मौजूद रहे।

मोर्चा के सदस्य प्रदीप कुकरेती ने बताया कि हिमाचल क़ी तर्ज पर सशक्त भू-कानून लागू करवाने हेतु पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आगामी 30-अक्टूबर को सभी लोग गाँधी पार्क के मुख्य द्वार पर धरना दिया जायेगा।

देवभूमि खबर

Related articles