लॉक डाउन के बाद 45 कुत्तों को लगातार दो टाइम का भोजन करा रही है मनीषा
देहरादून।लॉक डाउन से जंहा जरूरतमन्दों को राशन,भोजन पहुंचाने के लिए सामाजिक संस्थाए आगे आ रही हैं ।वंही निराश्रित पशुओं को ढूंड कर का भोजन करा रही है मनीषा। लॉक डाउन लागू होने के बाद मनीषा 45 कुत्तों को लगातार दो टाइम का भोजन करा रही है । हमारे सवांददाता संजय थपलियाल राजपुर रोड से कार्यालय की और आ रहे थे अचानक उनकी नजर एक महिला पर पड़ी जो कुत्तों को इकठ्ठा कर भोजन करा रही थी।पूछने पर उन्होंने बताया कि वे लॉक डाउन के बाद प्रतिदिन मोहल्ले और राजपुर रोड पर आवारा घूमते हुए पशुओं को भोजन कराती है ।उन्होंने बताया कि वे रोज कुत्तों के लिए 5 किलो चावल ,2 किलो चिकन और 1 किलो न्यूट्रैट बनाकर खिलाती है ।जानकारी लेने पर मनीषा ने बताया कि वो 25 बी राजपुर रोड में रहती हैं ।लॉक डाउन के दौरान उन्होंने देखा कि कई जानवर सड़कों पर घूम रहे थे जिसमें सबसे ज्यादा संख्या कुत्तों की थी ।उनको देखते हुए उन्होंने इनको भोजन करवाने की ठानी और ये कार्यक्रम लगातार जारी है।

