HTML tutorial
HTML tutorial

श्रम आयुक्त की बैठक में श्रमिक समस्याओं पर चर्चा, एक माह में समाधान के निर्देश

श्रम आयुक्त की बैठक में श्रमिक समस्याओं पर चर्चा, एक माह में समाधान के निर्देश
Spread the love

हरिद्वार। श्रम आयुक्त उत्तराखण्ड प्रकाश चन्द्र दुमका की अध्यक्षता में हरिद्वार जनपद में श्रमिक यूनियनों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों की इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रम कानूनों के अनुपालन और विभिन्न श्रमिक समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

श्रमिक यूनियनों ने बैठक में न्यूनतम वेतन और संशोधित महंगाई भत्ते के अनुपालन में कमी, कार्यस्थलों पर दुर्घटनाओं, सिडकुल क्षेत्र में पेयजल और शेड की व्यवस्था तथा पीक आवर्स में भारी वाहनों की नो-एंट्री जैसी समस्याएं उठाईं। श्रम आयुक्त ने इन सभी मुद्दों के समाधान का आश्वासन दिया।

इसके बाद इंडस्ट्रियल एसोसिएशन और सेवायोजकों के साथ बैठक कर उन्हें एक माह के भीतर श्रमिक समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए गए। साथ ही गैर-इंजीनियरिंग उद्योगों के लिए बढ़े हुए महंगाई भत्ते को अप्रैल 2026 से लागू करने और एरियर का भुगतान सुनिश्चित करने को कहा गया।

श्रम आयुक्त ने बताया कि इंजीनियरिंग उद्योगों के न्यूनतम वेतन संशोधन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। उन्होंने विभागीय आदेशों की जानकारी सभी यूनियनों और एसोसिएशन तक पहुंचाने के लिए ब्रॉडकास्ट ग्रुप बनाने के निर्देश भी दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन फींचा राम चौहान, उप श्रम आयुक्त विपिन कुमार, सिडकुल व श्रम विभाग के अधिकारी, श्रमिक संगठनों और इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles