मसूरी में भू-माफियाओं के खिलाफ धरना-प्रदर्शनPhenolipha Cottage, Kincraig रोड पर स्थानीय लोगों का विरोध
मसूरी। आज मसूरी के किनक्रेग रोड स्थित Phenolipha Cottage में भू-माफियाओं के खिलाफ स्थानीय लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में भू-माफिया अवैध निर्माण और ज़मीन पर कब्ज़े की कोशिश कर रहे हैं, जिससे स्थानीय निवासियों का जीवन प्रभावित हो रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाए और क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को रोका जाए। धरना स्थल पर सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे और उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की।
इस दौरान लोगों ने नारेबाज़ी करते हुए अवैध निर्माण को तुरंत रुकवाने और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

