HTML tutorial
HTML tutorial

मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक संघ की बैठक रुद्रपुर में संपन्न हुई

मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक संघ की बैठक रुद्रपुर में संपन्न हुई
Spread the love

रुद्रपुर। मान्यता  प्राप्त विद्यालय प्रबंधक संघ की बैठक विजडम पब्लिक स्कूल, गंगापुर रोड, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड में संपन्न हुई।जिसकी अध्यक्षता श्री राम प्रकाश गुप्ता जी ने किया। जिसमें कई प्रस्तावों पर सहमति बनी।

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी सत्र में बिना टी. सी. के किसी भी विद्यालय में प्रवेश नहीं लिया जाएगा।अगर कोई विद्यालय इसका उल्लंघन करता है तो उस पर विभागीय कार्रवाई होगी।करोना काल में वर्तमान सत्र में बच्चों पेरेंट्स को वर्तमान सत्र की ट्यूशन फीस भी जमा करनी होगी।बच्चे को आगामी कक्षा में जब प्रोन्नति किया जाएगा जब बच्चा वर्तमान कक्षा की परीक्षा देगा।एवं पूरी फीस जमा होगी । वर्तमान सत्र मे सोसाइटी के सभी सदस्य के लिए सदस्यता शुल्क माफ कर दिया गया है। बैठक के बाद राम प्रकाश गुप्ता एवं देवाशीष मंडल ,सत्य प्रकाश चौहान , गोपाल सिंह पटवाल, ने सभी सदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र वितरित किया।

बैठक में मुख्य रूप से ‘मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक संघ’ के जिला अध्यक्ष राम प्रकाश गुप्ता, जिला महामंत्री सत्य प्रकाश चौहान, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल सिंह पटवाल, नगर अध्यक्ष देवाशीष मंडल,नगर महामंत्री संजय पाल , सीता मदान, श्यामली, अमल, डॉक्टर जे मंडल, एस के मंडल, आर के सरकार आदि लोग मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles