अमित कुमार चन्द जिला शिक्षा अधिकारी के पदभार से मुक्त, महानिदेशालय में बाध्य प्रतीक्षा में रखा

देहरादून। उत्तराखण्ड शासन ने विद्यालयी शिक्षा विभाग में प्रशासनिक हित में कार्रवाई करते हुए उप शिक्षा निदेशक अमित कुमार चन्द को जिला शिक्षा अधिकारी, प्रारंभिक शिक्षा, हरिद्वार के पदभार से अवमुक्त कर दिया है। शासन ने उन्हें अग्रिम आदेशों तक महानिदेशालय, विद्यालयी शिक्षा, उत्तराखण्ड देहरादून में बाध्य प्रतीक्षा में रखने के आदेश जारी किए हैं।
माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-2 की ओर से जारी कार्यालय ज्ञाप के अनुसार, अमित कुमार चन्द की नवीन तैनाती होने तक उनका वेतन विद्यालयी शिक्षा विभाग के ढांचे में उप शिक्षा निदेशक के स्वीकृत पद के सापेक्ष आहरित किया जाएगा।


