मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना चयन पर अभिभावक ने खड़े किए सवाल, 36 अंक पाने वाले का चयन 48 वाली बाहर

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना चयन पर अभिभावक ने खड़े किए सवाल, 36 अंक पाने वाले का चयन 48 वाली बाहर
Spread the love

नई टिहरी। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना पर अभिभावक ने सवाल खड़े किए हैं।उन्होंने खेल विभाग पर चयन प्रक्रिया में भेदभाव का आरोप लगाया है।

जनपद टिहरी विकासखंड रैका के मनोज ने जिलाधिकारी कल पत्र लिखकर खेल विभाग पर चयन प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाया है।पत्र के माध्यम से मनोज ने बताया कि कि मेरी पुत्री कुमारी नव्या द्वारा आयु वर्ग 9 -10 बालिका वर्ग में न्याय पंचायत ओनाल गांव से प्रतिभाग किया था । समस्त दस्तावेज एवं पत्र जात ,आवेदन फॉर्म ,स्थाई निवास जन्म प्रमाण पत्र ,आधार कार्ड ,बैंक खाता संख्या के साथ संलग्न थे। पंचायत में चयन उपरांत विकासखंड प्रताप नगर में प्रतिभाग कराया गया। विकासखंड में चयन उपरांत जिला टिहरी गढ़वाल के लिए चयन हुआ। उसके बाद मेरी पुत्री को जिला स्तरीय प्रतियोगिता राईका0 पूर्णानंद मुनिकीरेती, नरेंद्रनगर में संपन्न हुई जिसमें लड़की द्वारा प्रतिभाग किया गया ।उसके द्वारा 60 में से 48 अंक प्राप्त किए गए।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना की अंतिम चयन सूची में उनकी पुत्री का नाम न होने पर हम हैरान थे।उन्होंने बताया कि जब इस इस संबंध में हमारे द्वारा जिला क्रीड़ा अधिकारी टिहरी गढ़वाल में नगर से संपर्क किया गया उनके द्वारा बताया गया कि आप की पुत्री पुत्री का चयन मेरिट मेरिट लिस्ट में है लेकिन स्थाई निवास निवास प्रमाण पत्र ना होना बताया गया है।उन्होंने कहा कि कि हमने बताया कि हम जनपद स्तर पर प्रतिभाग करते समय उसकी सभी दस्तावेज थे। यदि कोई दस्तावेज नहीं होता तो हमें प्रतिभाग करने से रोक हो जाता था ।उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में 36 अंक वाले प्रतिभागी का चयन किया गया और मेरी पुत्री के 48 अंक होने के पश्चात भी बिना सूचना के बाहर कर दिया गया जोकि सरासर धांधलेबाजी एवं अपने प्रतिभागियों के चयन के लिए साजिश लगती है।

उन्होंने उन्होंने जिलाधिकारी से उक्त प्रकरण पर जिला क्रीड़ा अधिकारी टिहरी पर उचित जांच एवं कार्यवाही करने एवं अपनी पुत्री को न्याय दिलाने की मांग की ।

देवभूमि खबर

Related articles