मानव अधिकार आयोग एवं सामाजिक न्याय संगठन ने गाँधी इंटर कॉलेज में शिक्षकों को किया सम्मानित
देहरादून।मानव अधिकार अयोग एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा गाँधी इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस हेतु अग्रिम रूप से पुरस्कार सम्मान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं पूर्व न्यायाधीश राजेश टंडन ने शिक्षक, शिक्षिकाओं को सम्मानित किया।
मानव अधिकार अयोग एवं सामाजिक न्याय संगठन के चेयरमैन सचिन जैन तथा प्रदेश अध्यक्ष सुधा जैन संरक्षक श्री सुनील अग्रवाल के माध्यम से गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज के सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षक एवमं शिक्षिकाओं को 5 सितंबर शिक्षक दिवस हेतु अग्रिम रूप से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व न्यायाधीश श्री राजेश टंडन एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत थे तथा विशिष्ट अतिथि डॉ रश्मि त्यागी रावत एवं श्रीमती कविता लोहानी वरिष्ठ समाजसेवी ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शिक्षक दिवस के उपलक्ष में सभी शिक्षकों को बधाई दी ।उन्होंने कहा कि छात्र अनुशासन में रहते हुए गुरुजनों का सम्मान करें ,गुरुजनों के मार्गदर्शन में सत्य की राह पर चलते हुए भावी भारत के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाएं।
सम्मानित किए गए शिक्षक एवं शिक्षिका
श्री कुंदन सिंह रावत पूर्व शिक्षक एवं प्रबंधक, श्री अवधेश कुमार कौशिक प्रधानाचार्य ,श्री आलोक गोयल पूर्व प्रधानाचार्य हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज देहरादून ,श्री मामचंद गौतम प्रवक्ता ,श्री पवन बिष्ट प्रवक्ता श्रीमती विनीता प्रवक्ता श्रीमती सुनीता तिवारी प्रवक्ता ,श्रीमती कमलेश शर्मा प्रवक्ता श्री नरेंद्र सिंह प्रवक्ता ,श्रीमती दीपमाला भट्ट प्रवक्ता, श्रीमती आभा धीमान सहायक अध्यापिका, श्रीमती राखी धीमान सहायक अध्यापिका श्रीमती मीनाक्षी सहायक अध्यापिका, श्रीमती दीप्ति शर्मा सहायक अध्यापिका ,श्री हरीश चिब्बर सहायक अध्यापक, श्री डीएस कोटवाल सहायक अध्यापक ,श्री अजय पाल सहायक अध्यापक ,श्री विनोद सिंह राणा सहायक अध्यापक ,श्री कुणाल कुमार सहायक अध्यापक ,श्री अनिल कुमार सहायक अध्यापक।
शिक्षणेत्तर कर्मचारी गण
श्री कविंद्र गौड़, श्रीमती संपत्ति देवी ,श्री जगदंबा प्रसाद श्रीमती रीना ,श्रीमती साधना ,श्रीमती ममता ,श्री हरेंद्र श्री सुधांशु सती।
इसके उपरांत प्रधानाचार्य श्री एके कौशिक ने मानव अधिकार युवा संगठन के चेयरमैन अध्यक्ष एवं संरक्षक एवं समस्त पदाधिकारियों एवं मुख्य अतिथि श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं जस्टिस श्री राजेश टंडन ,अमित रावत तथा पत्रकारों का शिक्षक दिवस के उपलक्ष में विद्यालय परिवार की ओर से आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया। विद्यालय के प्रबंधक श्री कुंदन सिंह रावत रावत ने विद्यालय के पूर्व छात्रों को विद्यालय के विकास में योगदान हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम में मानव अधिकार संगठन के श्री सचिन जैन, श्रीमती मधु जैन प्रदेश अध्यक्ष ,श्री विशंभर नाथ बजाज (सनातन धर्म सभा के प्रदेश अध्यक्ष) श्री हरि ओम (पूर्व डायरेक्टर गढ़वाल मंडल विकास निगम) श्री राजकुमार तिवारी ( प्रदेश कानूनी सलाहकार ),श्रीमती सारिका चौधरी प्रदेश सचिव ,श्री जितेंद्र दंडोना (मानव अधिकार सचिव), श्री सुनील अग्रवाल शिक्षाविद एवं समाजसेवी श्री अनिल आनंदन ,श्री अमित अरोड़ा, श्रीमती गीता वर्मा ,श्री घनश्याम श्रीमती पूनम आदि उपस्थित थे।

